रतलाम में दुकान पर कब्जे को लेकर जमकर हंगामा: मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी, पीड़ित ने दर्ज करवाई एफआईआर, कई शिकायती पत्र सौंप कर सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके है
Uproar in Ratlam over shop occupation: Victim files FIR after assault and threat of false case, submits several complaint letters demanding strict action
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम। शहर के आनंद कॉलोनी मुख्य मार्ग (खातीपुरा) स्थित एक दुकान पर मालिकाना हक जताने और अवैध कब्जे की नीयत को लेकर रविवार को जमकर विवाद और हंगामा हुआ। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय और स्टेशन रोड थाने में शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कई बार की जा चुकी है। पीड़ित मुजफ्फर अली जैदी के आवेदन के अनुसार, इस 147 वर्ग फीट की दुकान को पीड़ित मुजफ्फर अली जैदी ने मार्च 2024 में मतीन खान से पूर्ण प्रतिफल राशि देकर नियमानुसार क्रय किया था, जिस पर वर्तमान में पीड़ित के बड़े भाई का ऑफिस संचालित है। दुकान पर पूर्व में भी अवैध रूप से कब्जा करने और रुपयों की मांग को लेकर विवाद की शिकायतें पुलिस में दर्ज कराई जा चुकी हैं।
दुकान पर आकर किया हंगामा, अश्लील गली गलौच के साथ छेड़छाड़ करने की दी धमकी, आरोपियों पर रवियर को हुई एफआईआर
ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, 21 जून को शाम 4 से 5 बजे के बीच आरोपी शबनम बी अपने साथ अपनी बेटी अल्फिया, देवर रिजवान खान और सास हुर्मत बी को लेकर आनंद कॉलोनी मुख्य मार्ग स्थित उस दुकान पर पहुंची। वहां पहुंचकर आरोपियों ने सरेआम दुकान पर अपना मालिकाना हक जताते हुए भारी हंगामा शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की और महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट करने के झूठे आरोप में फंसने की भी खुली धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने दुकान पर अवैध कब्जा करने के ऑफिस को नुकसान पहुंचाया। ऑफिस के बोर्ड बिगड़ते हुए उसे मिटाने का प्रयास किया। इसी मामले को लेकर पीड़ित मुजफ्फर अली के परिवार ने स्टेशन रोड़ थाने पर एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
आदतन अपराधी है शबनम बी, NDPS मामले में काट चुकी है जेल की हवा, देवर पर हो चुका है देश द्रोह का मामला दर्ज
सूत्रों और स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे फसाद की मुख्य सूत्रधार शबनम बी (पति स्वर्गीय इमरान खान) आदतन आपराधिक प्रवृत्ति की महिला है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप हैं और वह स्टेशन रोड थाना अंतर्गत एक गंभीर एनडीपीएस (NDPS - मादक पदार्थ तस्करी) मामले में जेल भी जाकर आ चुकी है। उधर देवर रिजवान खान पर भी देश द्रोह का मामला दर्ज हो चुका है। शबनम बी जेल से छूटने के बाद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया है और वह लगातार क्षेत्र में अशांति फैलाने तथा लोगों को धमकाने का काम कर रही है।
झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की लगातार मिल रही धमकियां
अब एसपी सहित थाने पर दिए कई आवेदनों के अनुसार, शबनम बी द्वारा पीड़ित परिवार और पीड़ित मुजफ्फर अली के बड़े भाई को फोन पर व आमने-सामने लगातार भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही पीड़ित परिवार पक्ष को डराने के लिए महिला संबंधी झूठे केस (जैसे छेड़छाड़ या अन्य संगीन मामले) दर्ज कराकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस संगठित रूप से काम करने वाले गिरोह के खिलाफ तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
ADVERTISEMENT


