अदनान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव निर्वाचित, कहा युवाओं की समस्याओं के समाधान और समाज के हर वर्ग की आवाज बनेंगे
Adnan elected state secretary of Youth Congress, said he will solve the problems of the youth and become the voice of every section of the society
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जबलपुर, हाल ही में प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणामों की घोषणा की गई है जिसमें जबलपुर के अदनान अंसारी ने प्रदेश सचिव पद पर बाजी मारते हुए जीत हासिल की है।
नव निर्वाचित सचिव अदनान अंसारी ने सहयोगियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत युवाओं के उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और कांग्रेस विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा की प्रतीक है। हम संगठन के मार्गदर्शन में युवाओं की समस्याओं के समाधान और समाज के हर वर्ग की आवाज बनने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। यह जीत मेरी नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की है जिसने संगठन की मजबूती के लिए तन, मन, धन से योगदान दिया।
अदनान को सचिव पद पर निर्वाचित होने पर युवा कांग्रेस के रिज़वान अली कोटी, सागर शुक्ला, रिंकू बदलानी, अमित सोनकर,बादल पंजवानी, एजाज अंसारी, शफी खान, अनुराग शुक्ला, अंकित कोरी सहित अन्य ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।