वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान , वोट चोरी से बनी है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार, 31 को कांग्रेस निकलेगी जनसमर्थन यात्रा, धान मंडी में होगी आम सभा
Vote Chor- Gaddi Chhod Abhiyan, Madhya Pradesh BJP government was formed by vote theft, Congress will take out Jan Samarthan Yatra on 31st, public meeting will be held in Dham Mandi
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर जनजागरण पदयात्रा एवं विशाल महारैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आगामी 31 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे रतलाम शहर में बाजना बस स्टेण्ड से जनजागरण पदयात्रा शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद चौक पर विशाल महारैली आयोजित की जाएगी। महारैली में कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार , पूर्व केंद्रीय मंत्री कान्तीलाल भूरिया, रतलाम प्रभारी प्रताप गिरवाल,पूर्व विधायक कुनाल चौधरी , पूर्व विधायक रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत आदि दिग्गज नेता शामिल होंगे।

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार से हुई। जो अब पूरे देश में चल रहा है। भाजपा की केन्द्र की मोदी सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव सहित कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में वोट चोरी कराके भाजपा की सरकारें बनाईं है। जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल हैं। इसके प्रमाण राहुल गांधी ने मीडिया और देश के सामने रखे। देश और मध्यप्रदेश की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की तानाशाही से हमारे वोट का संवैधानिक अधिकार खतरे में है एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम कर आम जनता के भरोसे को तोड़ दिया है। वोट चोरी से सरकार बनाकर संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश और प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोड़ा जा रहा है। और मूल मुद्दे मंहगाई, बेरोज़गारी, न्याय,किसान कर्ज माफी,पुरानी पेंशन, निजीकरण, सरकारी भर्तियां आदि से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।
पटवारी का हो सकता है विरोध
बता दे कि जीतू पटवारी के रतलाम आगमन पर भाजपा की महिला मोर्चा पदाधिकारी पटवारी के महिला के द्वारा शराब पीने के बयान को लेकर काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन कर सकती है।
बैठक में ये रहे मौजूद
वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान से रतलाम जिले की आम जनता का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी जनता के सामने भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर करेगी। महारैली की विशेष तैयारी के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट , भारत यात्री संगीता कांकरिया,कार्यकारी अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, शैलेन्द्र सिंह अठाना,कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी,ब्लाक अध्यक्ष बसन्त पंड्या, वीरेन्द्र प्रताप सोलंकी,सोहेल काजी,अमर सिंह शेखावत,सेवादल रजनीकांत व्यास,राजनाथ सिंह, रमेश शर्मा, राकेश झालानी,विनोद मिश्रा मामा ,शहर प्रवक्ता जोएब आरिफ,सुजीत उपाध्याय पार्षद गण कविता सुनील महावर,आशा राजीव रावत, कमरुद्दीन कछुवाय, भावना हितेश पैमाल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर,नासिर कुरैशी,वाहिद शेरानी,आरिफ़ा कछुवाय, रुखसाना मजहर खान,राधा प्रजापति,हिना खान,आयशा कुरैशी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। जिलाध्यक्ष शान्तीलाल वर्मा ने कांग्रेस समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की, जिससे महारैली को सफल बनाया जा सके।