कांग्रेस और बीजेपी ने रतलाम जावरा में मनाई बाबा साहब आंबेडकर की जन्म जयंती
Congress and BJP celebrated the birth anniversary of Baba Saheb Ambedkar

कांग्रेस ने मनाई डॉक्टर अंबेडकर जी की जन्म जयंती
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, वंचित,शोषित या पीड़ित समाज के उद्धारक, भारत रत्न, संविधान निर्माता, सर्वहारा वर्ग के हित चिंतक डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जन्म जयंती रतलाम शहर कांग्रेस द्वारा हर्ष उल्लास के साथ कोर्ट चौराहे स्थित डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब अमर रहे के जोरदार नारे लगाए गए।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब के आदर्श की स्थापना ही हमारा एकमात्र संकल्प है ताकि, उनके सपनों का भारत बनाया जा सके! लोकतंत्र और संविधान बचाया जा सके। इस मौके पर सभी को संविधान रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक पारस सकलेचा यास्मीन शैरानी, कमरूदीन कंछवाय, राजीव रावत, बसंत पंड्या वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, आशा रावत, नासिर कुरेशी, कविता महावर, राजनाथ यादव, राजेश प्रजापत, जगदीश अकोदिया, विशाल कंडारे, सोनू व्यास, श्यामसुंदर शर्मा, इक्का बेलूत इकरार चौधरी, रश्मि सिंह, साजिद कप्तान, हिना शेख, राधा प्रजापत, आरिफा कछवाय, ताज मंसूरी, हरविंदर सिंह, डॉक्टर मुस्तफा, राजकुमार जैन लाला, विजय पंड्या लाला, शाकिर खान, पियूष बाफना, एडवोकेट गोसर, सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जावरा में कांग्रेसियों ने मनाई आंबेडकर की जन्म जयंती
जावरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर द्वारा बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव जी अंबेडकर की जन्म जयंती कोर्ट परिसर उद्यान में उनकी प्रतिमा के सामने जय कारो नारो के साथ मनाई गई कांग्रेस जनो ने संविधान निर्माता भारत रत्न को देश का सच्चा सेवक गरीबों के उत्थान के लिए उन्होंने हमेशा आवाज उठाई दलितों को वह शोषित वर्ग को हमेशा आगे बढ़ाने का कार्य किया है ऐसे महान क्रांतिकारी को हम दिल की गहराइयों से नमन करते हैं लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी संविधान को बदलने की बात कर रही है कांग्रेस पार्टी ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल, युवा नेता नीति राज सिंह, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पंवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति लाल दसेडा, बाबूलाल निंबे, महेंद्र गंगवाल, मोहन सैनी, सुदेश खरीवाल, राजेंद्र कल्याण, अनिल सोनी, मनीष बैरागी, अजीजुर रहमान पठान, कृष्ण खेड़िया, अशोक सिसोदिया, दानिश सिद्दीकी, राजेश दावरे, विनोद औरा, पूनम चंद ररोतिया, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कल्याण ने किया एवं आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजु रहमान पठान ने किया।
जावरा में बीजेपी ने मनाई आंबेडकर जयंती
जावरा, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा आज सामाजिक समरसता,समानता एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति,विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश के 'संविधान' रचयिता,भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती पर कोर्ट परिसर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर जावरा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र जी पाण्डेय के आथिथ्य में माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अभय कोठारी, प्रमोद रावल, अनिल धारीवाल, मनोहर पांचाल,पंकज कांठेड, वीरेंद्रसिंह चौहान,घनश्याम सोलंकी, तेजसिंह कदम, चंद्रप्रकाश सोलंकी, अनिल मोदी,मनीष ऊटवाल, इफ़्तेखार पठान,अफाक अहमद, इरफ़ान कुरैशी,मोतीलाल यदुवंशी,सत्यनारायण पांचाल, मुन्ना पेंटर उपस्थित थे, कार्यक्रम संचालन राजेश शर्मा व आभार महामंत्री सोनू यादव ने व्यक्त किया।