सेठ जी के बीच बाजार में हुई सटोरियों की आपसी लड़ाई, माणकचौक क्षेत्र कानून व्यवस्था सवाल, अवैध सट्टा गतिविधियों की जांच के संबंध में कांग्रेस ने की एसपी कुमार से मुलाकात

Bookies clashed in the market at Sethji's, law and order issues in the Manakchowk area, and Congress met SP Kumar regarding the investigation into illegal betting activities

सेठ जी के बीच बाजार में हुई सटोरियों की आपसी लड़ाई, माणकचौक क्षेत्र कानून व्यवस्था सवाल, अवैध सट्टा गतिविधियों की जांच के संबंध में कांग्रेस ने की एसपी कुमार से मुलाकात

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, दो से तीन दिनों पहले रात्रि में रतलाम शहर के सेठ जी के बाजार क्षेत्र में दो बड़े सट्टा कारोबारियों के बीच गंभीर विवाद एवं मारपीट की घटना हुई। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस अंदाजा लगाया जा सकता है कि कानून व्यवस्था किस दिशा में है। माणकचौक क्षेत्र में गुंडाराज चल रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसपी अमित कुमार से मुलाकात कर सटोरियों की आपसी लड़ाई एवं अवैध सट्टा गतिविधियों की जांच करने का निवेदन किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि लंबे समय से ये सटोरिए सट्टा एमसीएक्स और अन्य अवैध आर्थिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। इनकी पूर्व आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। किंतु अवैध कमाई के बल पर आज ये करोड़पति बन चुके हैं और इन्होंने शहर में आलीशान होटल एवं भवनों का निर्माण भी किया है। इन्हीं लोगों ने शहर में अपराधियों को संरक्षण दे रखा है जो घटना के समय हथियारों से लैस थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन अपराधियों से पूछताछ कर हथियारों की जानकारी भी ली जाए। शहर में अपराधी आम लोगों को उठा कर डर धमका रहे हैं और थाने पर भी पीड़ित लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है।

निवेदन कर कहा कि इन सटोरियों की संपत्ति एवं आय के स्रोत की विस्तृत जांच कराई जाए। इनके मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स (CDR) की जांच की जाए । जिससे इनके बड़े अपराधियों से संबंधों का खुलासा संभव होगा। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण करए वहां मौजूद हथियारबार कानूनी कार्रवाई की जाए।

Advertisement