एसपी अमित कुमार अचानक धमक पड़े थाना औद्योगिक क्षेत्र, विवेचना में लापरवाही पर विवेचकों को कारण बताओ नोटिस जारी

SP Amit Kumar suddenly arrived at the Industrial Area police station and issued a show-cause notice to investigators for negligence in investigation

एसपी अमित कुमार अचानक धमक पड़े थाना औद्योगिक क्षेत्र, विवेचना में लापरवाही पर विवेचकों को कारण बताओ नोटिस जारी

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम एसपी अमित कुमार अचानक शुक्रवार को शाम थाना औद्योगिक क्षेत्र धमक पड़े। एसपी ने एंट्री लेते से थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी से थाने में लंबित अपराधों की स्थिति एवं क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

एसपी ने थाने पर पदस्थ सभी विवेचना अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई, साक्ष्य संकलन, अनुसंधान की गति और विवेचना की गुणवत्ता का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया। विवेचना में लापरवाही बरतने पर विवेचकों को कारण बताई नोटिस जारी किए गए है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी में त्वरित कार्यवाही के लिए पुरस्कृत किया गया।

एसपी कुमार उपस्थित सभी विवेचकों को किया निर्देशित 

▪️विवेचना की गुणवत्ता में सुधार हेतु ठोस व तथ्यात्मक साक्ष्यों का संग्रहण सुनिश्चित करें।

▪️त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

▪️क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक गश्त, निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, स्वच्छता, तथा जनसुनवाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा निर्देश प्रदान किए।