रतलाम: दो बत्ती चौपाटी पर 8 बजे उमड़ेगी शिवभक्ति की लहर; युवा संकल्प ग्रुप करेगा भव्य शिव आरती 

Ratlam: A wave of devotion to Shiva will surge at Do Batti Chowpatty at 8 p.m.; the Youth Sankalp Group will perform a grand Shiva Aarti

रतलाम: दो बत्ती चौपाटी पर 8 बजे उमड़ेगी शिवभक्ति की लहर; युवा संकल्प ग्रुप करेगा भव्य शिव आरती 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम। शहर के दो बत्ती चौराहा स्थित चौपाटी पर इस शनिवार, 14 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। युवा संकल्प ग्रुप द्वारा आयोजित इस भव्य शिव आरती में हजारों की संख्या में शहरवासियों के जुटने की उम्मीद है।

ग्रुप के अंकुश श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन का तीसरा वर्ष है। रात ठीक 8 बजे शुरू होने वाली इस सामूहिक आरती का मुख्य उद्देश्य धर्मप्रेमी जनता में नई ऊर्जा का संचार करना और सामूहिक आराधना के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराना है।