मियां हुजूर रे. अ. के 60 वा उर्स का हुआ आगाज़, अखिल भारतीय मनकबती मुशायरे के आयोजन में शायरों ने सुनाई अपनी बेहतरीन रचनाएं, ध्वज फहराकर की चादर पेश

The 60th Urs of Mian Huzoor (RA) commenced. The All India Manqabati Mushaira saw poets recite their best poems, hoist the flag and present a chadar

मियां हुजूर रे. अ. के 60 वा उर्स का हुआ आगाज़, अखिल भारतीय मनकबती मुशायरे के आयोजन में शायरों ने सुनाई अपनी बेहतरीन  रचनाएं, ध्वज फहराकर की चादर पेश

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

इस इंतेखाब से बहतर तो कोई इंतेखाब नहीं
चुनी है मैने मोहब्बत ग़ुलाम हैदर की।

यहां वो लोग तिजारत का फायदा देखे
समझ न पाए जो कीमत ग़ुलाम हैदर की।

न कोई छल न सियासत ग़ुलाम हैदर की
मगर दिलो पे है हुकूमत गुलाम हैदर की।

जावरा सूफी संत हज़रत ख़वाजा हाफिज गुलाम हैदर शाह साहब उर्फ मियाँ हुजूर रे. अ. के आस्ताने पर 28 नवम्बर 2025 को 4 दिवसीय उर्स शुरू हुआ। इसमें ध्वज फेहराकर चादर पेश की गई सलाना उर्स के मौके पर अखिल भारतीय मनकबती मुशायरे का आयोजन किया गया।

न्यायालय के सामने स्थित मियां हुजूर रे.अ. के आस्ताने पर मुख्य अतिथि उस्ताद शायर जनाब शबाब गुलशन आबादी रहे इसमें शायर जनाब खुर्शीद फारूकी, जमील अंसारी(बुरहानपुर) जनाब डाॅ. फरीद नक्शबन्दी (कोटा) और जावरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, बांसवाड़ा और आदि शायरो ने अपनी रचनाए प्रस्तुत की देर रात तक चले इस मुशायरे में बड़ी संख्या में श्रद्धालूओ ने भाग लिया।

मुशायरे की अध्यक्षता जनाब वसीम इरफानी निंबाहेड़ा(राज.) ने की संचालन अब्दुल सलाम खोखर (रतलाम) ने किया l  29 और 30 नवम्बर 2025 को रात 8ः30 बजे से मौलाना जनाब मुख्तार अशरफ साहब इस्लामिक स्कोलर दिल्ली और हजरत अल्लामा मौलाना सईद अख्तर साहब (मुरादाबादी) और मुकर्रर खानकाहे हाजा नबीरए बुलबुले गुजरात अमानुर्रहमान साहब नक्शबंदी देवगढ़ बारिया (गुजरात) की तकरीर के साथ महफिले नात और मनकबत का आयोजन होगा सज्जादा नशीन श्रीमान फजल हैदर खान साहब खलीफा मियाँ हुजूर रे.अ. ने कार्यक्रम की जानकारी दी ।