एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा में नए मुख्य प्रबंधक प्रमोद पालीवाल का स्वागत, पेंशनर्स एसोसिएशन ने जताया भरोसा

Welcome to the new Chief Manager Pramod Paliwal at SBI Industrial Area Branch, Pensioners Association expressed confidence

एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा में नए मुख्य प्रबंधक प्रमोद पालीवाल का स्वागत, पेंशनर्स एसोसिएशन ने जताया भरोसा

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की औद्योगिक क्षेत्र शाखा में ग्वालियर से स्थानांतरित होकर आए नवपदस्थ मुख्य शाखा प्रबंधक श्री प्रमोद पालीवाल का कार्यभार ग्रहण करने पर रिटायर्ड पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दोहरे खुशी के अवसर पर शाखा की कर्मचारी श्रीमती मोनिका सोनी का जन्मदिवस भी सभी की उपस्थिति में स्नेहपूर्वक मनाया गया।

बैंक और पेंशनर्स के बीच सहयोग पर दिया जोर

स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य शाखा प्रबंधक श्री प्रमोद पालीवाल ने एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रतलाम की पेंशनर्स एसोसिएशन की सक्रियता और सकारात्मकता जानकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बैंक और ग्राहकों के बीच यह मधुर सहयोग निरंतर बना रहेगा।

एसोसिएशन ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

एसोसिएशन के सदस्य श्री देवानंद खत्री ने नए प्रबंधक को आश्वस्त किया कि बैंक हित और उपभोक्ता सुविधाओं से जुड़े किसी भी कार्य में पेंशनर्स एसोसिएशन सदैव बैंक प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ सदस्य श्री तरनी प्रकाश व्यास ने शुभ संदेश देते हुए कहा कि बैंक और पेंशनर्स के बीच विश्वास, सहयोग और आत्मीयता का यह संबंध हमेशा सुदृढ़ होता रहे।

इस गरिमामयी अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, श्याम लालवानी, अल्फ्रेड सहित बैंक स्टाफ की ओर से अदिता स्टीफन, रेनू नेमानी, राजेन्द्र विजयवर्गीय एवं नितीन बालोट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT