प्रख्यात सूफी मियां हुजू़र रे.अ. का 60 वा 4 दिवसीय उर्स की आज 28 नवंबर  से हुई शुरुआत, 1 दिसंबर तक होगा आयोजित

The 60th 4th Divine Yatra of the devout Sufi Mian Huzur R.A. will be held starting today, March 28th, till December 1st

प्रख्यात सूफी मियां हुजू़र रे.अ. का 60 वा 4 दिवसीय उर्स की आज 28 नवंबर  से हुई शुरुआत, 1 दिसंबर तक होगा आयोजित

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा, प्रख्यात सूफी हज़रत ख्वाज़ा हाफिज़ गुलाम हैदर शाह साहब अल्मारूफ (मियां हुजू़र रे.अ.) के 60 वा 4 दिवसीय उर्स मुबारक दरगाह मियां हुजू़र रे.अ. कोर्ट के सामने जावरा पर 28 नवम्बर से 1 दिसंबर 2025 तक सज्जादा नशीन जनाब फज़ल हैदर खान नक़्शबंदी साहब खलीफा मियां हुजू़र रे.अ. की सरपरस्ती मे मनाए जाएंगे।

जानकारी  देते हुए  घड़ी वाले चाचा आसिफ अनवर ने  बताया कि उर्स की शुरुआत शुक्रवार 28 नवंबर सूबह 8 बजे बच्चो का दिनी सवाल-जवाब का मुकाबला  के साथ हुआ। बाद नमाज़े ज़ोहर विर्द दुरूद शरीफ व आयते करीमा का ज्रिक, दरमीयान अस्र मगरीब परचम कुशाई की जाएगी। परचम कुशाई के बाद रात 10 बजे अखिल भारतीय मनकबती मुशायरा का आयोजन होगा। जिसमें खूर्शीद फारूकी, जमील अंसारी (बुरहानपुरी) डॉ .फरीद नक़्शंबदी (कोटा) के अतिरिक्त जावरा, रतलाम, उज्जैन, मन्दसौर, नागदा, इन्दौर आदि शहरो के शायर अपना कलाम पेश करेगे।

29 और 30 नवंबर को ख़तम शरीफ, चादर और फातेहा के बाद रात में मौलाना जनाब मुख़्तार अशरफ़ साहब इस्लामिक स्कॉलर (दिल्ली) और हज़रत अल्लामा मौलाना सईद अख़्तर साहब (मुरादाबादी) और मुक़र्रिरे ख़ानक़ाहे हाज़ा नबीरए बुलबुले गुजरात अमानुर्रहमान साहब नक़्शबन्दी देवगढ़ बारिया (गुजरात) की तकरीर के साथ मेहफीले नाअत और मनकबत का आयोजन होगा। 1 दिसंबर को सूबह 9 बजे, कुल शरीफ की फातेहा होगी और इज्तेमाई दुआ और लंगर व शजरा शरीफ पढ़ा जाएगा इसके बाद मियां हुजू़र रे.अ. के जीवन दर्शन, शिक्षा आदि पर बयान होगा। उर्स में प्रतिदिन सुबह कुरआन ख्वानी, दोपहर में आयते करीमा और दुरूद शरीफ व शामको मिलाद शरीफ व चादरे पेश होगी।