गुरु तेग बहादुर स्कूल के छात्र के साथ हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
Police arrested three minors and sent them to a children's protection home in connection with the stabbing of a student of Guru Teg Bahadur Schoo
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, बीते मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित गुरु तेग बहादुर स्कूल के 11 वी कक्षा के विद्यार्थी अमान खान पर चाकू से हुए हमले के मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तीन नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें बाल संप्रेषण गृह में भेजा गया। इन तीन नाबालिक आरोपियों में से एक विद्यार्थी अमान के साथ ही दूसरे सेक्शन में पड़ता है और दूसरे अन्य दो नाबालिग आरोपियों को कॉल कर बुलाया गया था। जिन्होंने अमान के साथ चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में घायल अमान खान के पिता समीर खान ने स्कूल के आरोपी छात्र को रेस्टीगेट करने के लिए एक पत्र सौंपा है जिसपर मैनेजमेंट के वरिष्ठों से शनिवार को चर्चा की जाएगी।
घटना के बाद घायल अमान खान ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिनों पहले धक्का मुखी को लेकर अमान खान और उसी की कक्षा के दूसरे आरोपी छात्र के साथ विवाद हुआ था। मैनेजमेंट द्वारा समझाइश के बाद मंगलवार को स्कूल के ही आरोपी छात्र ने दो अन्य नाबालिग को कॉल कर बुला लिया गया और वे अमान की स्कूटी पर बैठे थे। अमान के पहुंचते ही वे उसे चमकते हुए गले में हाथ डाल कर बात करने के बहाने लेकर जाने लगे इतने में एक नाबालिग आरोपी ने चाकू निकलकर अमान को मार दिया। इसपर अमान बचा जिससे चाकू कम पेट में घुस वरना उसके अधिक घायल होने की संभावना बढ़ जाती। फिलहाल घायल छात्र के पिता मैनेजमेंट से चर्चा कर छात्रा पर और कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।