पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रतलाम में सेलिब्रेट हुआ राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव 2025, केवी 1 इंदौर के विद्यार्थियों ने हुनर दिखाते हुए अधिकतर प्रतियोगिताओं में हासिल की जीत, चयनित विद्यार्थी चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में हिस्सा लेंगे

PM Shri National Unity Festival and Art Festival 2025 celebrated in Kendriya Vidyalaya Ratlam, students of KV 1 Indore showed their skills and won most of the competitions,

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रतलाम में सेलिब्रेट हुआ राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव 2025, केवी 1 इंदौर के विद्यार्थियों ने हुनर दिखाते हुए अधिकतर प्रतियोगिताओं में हासिल की जीत, चयनित विद्यार्थी चेन्नई में होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में हिस्सा लेंगे

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, रतलाम में राष्ट्रीय एकता पर्व 2025 एवं कला उत्सव ऑनलाइन क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सांस्कृतिक गरिमा एवं उत्साह के साथ पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में    संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, सृजनशीलता एवं भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था। रतलाम क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी केन्द्रीय विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां ऑनलाइन माध्यम से क्लस्टर मुख्यालय केन्द्रीय विद्यालय रतलाम को भेजी गईं, जहां निर्णायकों ने ऑनलाइन लिंक देखकर विभिन्न गतिविधियों का मूल्यांकन किया। 

इस प्रतियोगिता में रतलाम क्लस्टर के केन्द्रीय विद्यालय अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, मंदसौर, नीमच क्र.1, नीमच क्र.2, शामगढ़, श्योपुर, क्र.1 इंदौर (शिफ्ट-1), क्र.1 इंदौर (शिफ्ट-2) ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में समूह नृत्य, समूह गीत, शास्त्रीय एवं लोक संगीत (एकल व समूह), वाद्य वादन, नाट्य प्रस्तुति, दृश्य कला (2D एवं 3D), स्वदेशी खिलौने एवं शिल्प, तात्कालिक चित्रकला तथा पारंपरिक कहानी कहने जैसी विधाएं शामिल थीं। विद्यार्थियों ने इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश दिया। कला उत्सव की श्रृंखला में 15 अगस्त 2025 को विद्यालय में एक भव्य कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं शिल्पकला के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम एवं भारतीय सांस्कृतिक एकता को प्रस्तुत किया। 

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध किया कि भारत की वास्तविक पहचान उसकी सांस्कृतिक विविधता और एकता में निहित है। इस मौके ने शिक्षा और संस्कृति के संगम को विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार सिद्ध किया।प्रतियोगिता का मूल्यांकन एक कुशल निर्णायक महावीर प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश गोविंद प्रसाद मिश्रा, अनुरूप दुर्गा शंकर शर्मा, तोषी शर्मा, तल्लीन त्रिवेदी एवं प्राची पुरोहित ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्राचार्य रामदयाल चंदेल के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहने तथा ``एकता में शक्ति’’ के सिद्धांत को आत्मसात करने का संदेश दिया। 

ये हुए पुरस्कृत

एक भारत श्रेष्ठ भारत' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी में किया गया पुरस्कृत

1. समूह नृत्य (Group Dance) – NO.1 INDORE (Shift -1)

विजेता छात्र: वैदिक बाजपेई, दक्ष बरेठा, प्रतम जायसवाल, अंशुल सोने, तुषा चौहान, धनिष्ठा जायसवाल, एलीना जोशी, भूमि चौधरी, निशिका ठाकुर, पृथ्वी सोनार, शगुन ठाकुर, आस्था ठाकुर, स्नेहा कौर

2. समूह गीत (Group Song) – NO.1 INDORE (Shift-2)

विजेता छात्र: हर्षित जायसवाल, अक्षांश जैन, समर राज खान, निलेश शर्मा, हर्षित रजो‍रिया, अभिनय त्रिपाठी, रोशनी दौवार, मिनीषा मर्मट, सान्वी पांडे, पियंशी चौरे, आशी जैन, भाव्या देशमुख

3. कला प्रदर्शनी (Display of Artifacts/Projects) – NEEMUCH NO.1

विजेता छात्र: कृतिका नागोरा, माहि जाजपुरा

4. स्पॉट पेंटिंग (On the Spot Painting) – NO.1 INDORE (Shift -1)

विजेता छात्र: ऋद्धि वर्मा

'कला उत्सव' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ये है छात्र

1. स्वर संगीत (Vocal Music) – NEEMUCH NO.1

विजेता छात्र: लोविका राठौर

2. लोक समूह संगीत (Vocal Music - Folk Group) – NO.1 INDORE (SHIFT 2)

विजेता छात्र: अंशिका चौबे, मिनीषा मर्मट, तेजस्विनी सूर्यवंशी, दुर्वा राठौर

3. वाद्य संगीत (मैलोडिक) – NO.1 INDORE (Shift -1)

विजेता छात्र: राघव जोशी

4. वाद्य संगीत (पर्कशन) – NEEMUCH NO.1

विजेता छात्र: आदित्य सेन

5. समूह वाद्य संगीत (Group Orchestra) – NO.1 INDORE (Shift -1)

विजेता छात्र: निसर्ग बक्षी, क्रातग्य सेन, रचित शर्मा, कविश वर्मा

6. नृत्य - शास्त्रीय (Dance - Classical) – NO.1 INDORE (Shift -1)

विजेता छात्र: सुदक्षिना एस

7. नृत्य - क्षेत्रीय समूह (Dance - Regional Group) – NO.1 INDORE (Shift -2)

विजेता छात्र: लक्ष्मी देवी, श्रीलक्ष्मी पिल्लई, मिशी उपाध्याय, अवनी साहू

8. नाट्य समूह (Theatre Group) – NO.1 INDORE (Shift -1)

विजेता छात्र: तनिष्क तिवारी, स्नेहा कौर, आशलेषा दानी, भक्ती पोरवाल

9. दृश्य कला (2D पेंटिंग) – NEEMUCH NO.2

विजेता छात्र: खुशी मीणा

10. दृश्य कला (3D - शिल्पकला) – NO.1 INDORE (Shift -1)

विजेता छात्र: स्वप्नितेश हार्दिया

11. दृश्य कला - स्थानीय खिलौना/शिल्प (2D & 3D) – NO.1 INDORE (Shift -1)

विजेता छात्र: चंद्रभान सिंह, कुनाल असकर

12. पारंपरिक कहानी वाचन (Traditional Story Telling, Group) – SHAMGARH

विजेता छात्र: राजवी, श्रेयाशी गुप्ता

विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन उपलब्धियों से विद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ है। क्लस्टर स्तर के विजेता प्रतिभागी अब क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भोपाल एवं ग्वालियर में भाग लेंगे। इसके बाद चयनित विद्यार्थी राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक चेन्नई में होगा।