अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने नवागत रतलाम कलेक्टर का किया स्वागत सम्मान
International Human Rights Protection Organization welcomed and honored the new Ratlam Collector
डेली जर्नल हिंदी न्यूज
रतलाम, नवागत कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह का अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, जिला रतलाम की टीम ने आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया।इस मौके पर संगठन की ओर से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि जिले और प्रदेश में संचालित अनेक सोनोग्राफी केन्द्रों और दंत चिकित्सकों के क्लिनिकों पर मरीजों और उनके परिजनों के लिए शौचालय, शुद्ध पेयजल, प्रतीक्षालय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
यह स्थिति विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बन रही है। संगठन ने इसे मानव अधिकारों से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताते हुए शासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि सभी निजी क्लिनिकों और केन्द्रों पर ये सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण के साथ संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें रतलाम से शबाना खान, कनकमल चोरडिया, शैलेंद्र श्रीश्रीमाल, आशीष सकलेचा, प्रतीक लोढ़ा, शैलेंद्र जोशी (सोहनगढ़), एजाजुद्दीन शेख, अदनान शेख (पिपलोदा) और अर्जुन दायम शामिल थे। अंत में संगठन ने कहा कि मरीजों की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए यह कदम समाजहित में अत्यंत आवश्यक है।