एक बार फिर महापौर प्रत्याशी मयंक जाट बने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कहा युवाओं के हक के लिए उठाएंगे आवाज  

Mayoral candidate Mayank Jat once again became the Youth Congress District President, said he will raise his voice for the rights of the youth

एक बार फिर महापौर प्रत्याशी मयंक जाट बने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष, कहा युवाओं के हक के लिए उठाएंगे आवाज  

 डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित हुए जिसमें युवा नेता और महापौर प्रत्याशी मयंक जाट ने बाजी मारते हुए जिले के युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर एक बार फिर बाजी मारी और जीत हासिल की। युवा कांग्रेस के चुनाव की खासियत यह रही कि इसमें ऑनलाइन युवा कांग्रेस की ऐप से वोटिंग की गई और इसमें मयंक जाट ने शानदार परफॉर्मेंस किया।

इसमें जाट ने 11,573 कुल मतों में से 9,522 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी रवि कुमार को सिर्फ 1,969 वोट ही मिले। इसी तरह जाट ने 7,500 से अधिक मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाई है। रतलाम समेत पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। स्वागत करने वालों की भी जाट के घर पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जीत के बाद मयंक जाट ने कहा कि युवाओं के आवाज उठाएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेंगे।

किसे कितने मिले वोट

जावरा के संजय अखेड़िया को 2660 वोट मिले, रतलाम शहर से अध्यक्ष बने सय्यद वसुत को 1611 वोट प्राप्त हुए,रतलाम ग्रामीण में देवेंद्र सिंह सेजावता को 1696 वोट मिले। सैलाना से हनी गेहलोत को 1356 वोट और आलोट से शंकर सिंह को 1032 वोट मिले।