MP Board 10th-12th Result: इंतज़ार खत्म! 15 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित होंगे नतीजे, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

MP Board 10th-12th Result: The wait is over! Results will be announced on April 15 at 11 am. See the direct link here

MP Board 10th-12th Result: इंतज़ार खत्म! 15 अप्रैल सुबह 11 बजे घोषित होंगे नतीजे, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं) और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (D.P.S.E.) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित कर दी गई है । मण्डल द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे घोषित किए जाएंगे ।

मुख्यमंत्री निवास पर होगी घोषणा

परीक्षा परिणामों की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर एक गरिमामयी कार्यक्रम में की जाएगी । इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

यहाँ देख सकेंगे अपना रिजल्ट

छात्रों की सुविधा के लिए मण्डल ने विभिन्न पोर्टल्स और वेबसाइट्स के माध्यम से परिणाम देखने की व्यवस्था की है । छात्र निम्नलिखित प्रमुख वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

https://mpbse.mponline.gov.in

https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers

मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा परिणाम

वेबसाइट के अलावा छात्र अपने मोबाइल फोन पर भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं:

Digilocker: छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे ।

MPBSE MOBILE App: छात्र Google Play Store से MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं ।

ऐप में 'Know Your Result' का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम ज्ञात किया जा सकता है ।

SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के चरण:

स्टेप 1: अपने फोन का मैसेज (SMS) बॉक्स खोलें।

स्टेप 2 (10वीं): लिखें MPBSE10 [स्पेस] अपना रोल नंबर (उदा: MPBSE10 12345678)।

स्टेप 2 (12वीं): लिखें MPBSE12 [स्पेस] अपना रोल नंबर (उदा: MPBSE12 12345678)।

स्टेप 3: इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें।

स्टेप 4: आपके फोन पर कुछ ही सेकंड में SMS के माध्यम से परिणाम आ जाएगा। 

यह सेवा तब बहुत काम आती है जब वेबसाइट (mpresults.nic.in या mpbse.nic.in) लोड नहीं हो रही हो।