रतलाम की बेटी दीपांशी जैन ने बढ़ाया मान: पहले ही प्रयास में बनीं छत्तीसगढ़ में सिविल जज

Ratlam's daughter, Deepanshi Jain, has brought honor to the nation: She became a civil judge in Chhattisgarh on her first attempt

रतलाम की बेटी दीपांशी जैन ने बढ़ाया मान: पहले ही प्रयास में बनीं छत्तीसगढ़ में सिविल जज

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम के लिए यह गर्व का क्षण है कि शहर की प्रतिभावान बेटी दीपांशी जैन ने छत्तीसगढ़ सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 में शानदार सफलता हासिल की है। दीपांशी ने अपने पहले ही प्रयास में 12वीं रैंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। मित्र निवास रोड की रहने वाली दीपांशी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, रतलाम से पूरी की और इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ से एलएलबी की डिग्री हासिल की। वह भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य ज्ञानचंद जैन की पौत्री हैं। दीपांशी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, रतलाम के सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर आर.एन. विजयवर्गीय, रमेश मरमट, दिनेश मलपानी सहित एसोसिएशन के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

दीपांशी के दादा-दादी और माता-पिता ने भी अपनी बेटी का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीपांशी की कड़ी मेहनत और अनुशासन आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।