रतलाम और जावरा में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य आयोजन: एकता, भाईचारे और संविधान के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

Grand celebrations mark Baba Saheb's birth anniversary in Ratlam and Jaora: Crowds turn out in solidarity, brotherhood, and respect for the Constitution

रतलाम और जावरा में बाबा साहेब की जयंती पर भव्य आयोजन: एकता, भाईचारे और संविधान के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम और जावरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। रतलाम में अलकापुरी से भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बाबा साहेब की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। शहर सराय में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

वहीं राम मंदिर चौराहे पर ब्लॉक एक कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद दल सचेतक श्रीमती आशा राजीव रावत एवं राजीव रावत मित्र मंडल ने रैली का अभिनंदन किया। सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए धान मंडी में 'इस्लामिया-ए-हिंद कमेटी' के अध्यक्ष इक्का बेलूत के नेतृत्व में पूर्व पार्षद विनोद राठौड़, शहजाद खान, संदेश शर्मा, जोएब आरिफ, समरथ पाटीदार, इकरार चौधरी, राजेश राठौड़, राजू जलवानी, हेमंत अग्रवाल, संजय बाफना, वीरपाल सिंह राठौड़ और राजकुमार लाला सहित व्यापारियों ने "संविधान की रक्षा हम करेंगे" के नारों के साथ नफरत के माहौल में मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया।

जावरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजित की संगोष्ठी

जावरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कोर्ट परिसर में माल्यार्पण कर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बाबा साहेब द्वारा अल्पसंख्यकों और पिछड़ों को दिए गए संवैधानिक सम्मान पर चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, मोहम्मद यूसुफ कडपा, शांतिलाल दसेड़ा, हीरालाल मेहता, बलवंतसिंह राठौड़, मसूद परदेसी, मोहन सैनी, प्रभुलाल, राजेंद्र कल्याणे, मुस्तकीम मंसूरी, लोकेश विजवा, आसिफ कबाड़ी, विनोद ओरा, श्रीमती अन्नपूर्णा पवार, श्रीमती यास्मीन खान, अंकित लालवानी, विमल पोखरना, मनीष बैरागी, अशोक सिसोदिया, जावेद पॉपुलर, अनिल सोनी और पूनमचंद रारोतिया उपस्थित थे। 

भाजपा नगर मंडल द्वारा भी बाबा साहब का किया गया स्मरण

वहीं, भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने बाबा साहब का स्मरण किया। इस सभा में अभय कोठारी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, अनिल धारीवाल, मनीष ऊटवाल सहित नंदकिशोर महावर, अजय सकलेचा, प्रमोद रावल, वीरेन्द्र सिंह चौहान, सुरेश चोरडिया, मनोहर पांचाल, संतोष शर्मा, घनश्याम सोलंकी, अजयसिंह भाटी, सुरेश पोरवाल, अनिल मोदी, रजत सोनी, शरद डूंगरवाल, चंद्रप्रकाश सोलंकी, सोनू यादव, तेज सिंह कदम, प्रमोद पुरोहित, मोतीलाल यदुवंशी, शरीफ कुरैशी, दशरथ कसानिया, यस सकलेचा, महेंद्र चौहान, आशिफ मिर्जा, देवेंद्र चौहान, मुकेश भाटी, टोनी कल्याणे, अनिल त्रिवेदी, विक्रम माली और सत्यनारायण पांचाल ने शामिल होकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।