जावरा में आनंदी हनुमान घाट रिटेनिंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी: महिला पार्षद की शिकायत पर 15 जून को होगी बड़ी जांच, नापती के बाद खुलेगा भ्रष्टाचार का खेल

Irregularities in the construction of the Anandi Hanuman Ghat retaining wall in Jaora: A major investigation will be conducted on June 15th following a complaint from a female councilor. The corruption scandal will be exposed after the measurement

जावरा में आनंदी हनुमान घाट रिटेनिंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी: महिला पार्षद की शिकायत पर 15 जून को होगी बड़ी जांच, नापती के बाद खुलेगा भ्रष्टाचार का खेल

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा। शहर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित प्रसिद्ध आनंदी हनुमान घाट के पास एसडीआरएफ (SDRF) योजना के अंतर्गत बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल के निर्माण में गंभीर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का मामला गरमा गया है। वार्ड की महिला पार्षद श्रीमती जानीबाई धाकड़ की तीखी शिकायत के बाद अब प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। इस पूरे मामले की ऑन-द-स्पॉट जांच करने के लिए नगर पालिका परिषद जावरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर उपयंत्री (सब-इंजीनियर) श्री लोकेश कुमार विजय को आगामी 15 जून 2026 को सुबह 8:00 बजे सीधे निर्माण स्थल पर उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।

मंदिर से पहले ही खत्म कर दी वॉल, नापती होने से खुलेगा भ्रष्टाचार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के तहत रिटेनिंग वॉल का निर्माण आनंदी हनुमान मंदिर तक किया जाना था, लेकिन दीवार की हाइट (ऊंचाई) बढ़ाकर उसे मंदिर से काफी पहले ही समाप्त कर दिया गया, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन और वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है। संभागीय कार्यपालन यंत्री (EE) एवं सहायक यंत्री द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद अब आगामी सोमवार (15 जून) को वार्ड पार्षद की मौजूदगी में दीवार की लंबाई की नए सिरे से नापती की जाएगी। इसके साथ ही रिटेनिंग वॉल के अंदर की साइड नाले से मिट्टी हटाने के कार्य की भी समीक्षा होगी।

सूत्रों की मानें तो इस संयुक्त जांच और भौतिक सत्यापन के बाद निर्माण कार्य में करोड़ों के भ्रष्टाचार और बड़ी गड़बड़ियां उजागर होने की पूरी संभावना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्माण एजेंसी 'लिमरा कंस्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर्स' के प्रोप्राइटर जुबेर को भी तय समय पर मौके पर उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया गया है।

ADVERTISEMENT