देहरादून में आयोजित साहित्य महोत्सव में जावरा के कवि और गीतकार डॉ प्रकाश उपाध्याय पंडित शिव मंगल सिंह सुमन सृजन सम्मान से नवाजे गए 

Dr Prakash Upadhyay, poet and lyricist from Jaora, was honoured with the Pandit Shiv Mangal Singh Suman Srijan Samman at the literary festival held in Dehradun

देहरादून में आयोजित साहित्य महोत्सव में जावरा के कवि और गीतकार डॉ प्रकाश उपाध्याय पंडित शिव मंगल सिंह सुमन सृजन सम्मान से नवाजे गए 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

देहरादून/जावरा, मध्य प्रदेश के रतलाम के जावरा शहर के कवि एवं सुमधुर गीतकारडॉ प्रकाश उपाध्याय क्षितिज को देहरादून में तीन दिवसीय आयोजित साहित्य महोत्सव में लेखक गांव देहरादून मेंपंडित शिव मंगल सिंह सुमन सृजन सम्मान से नवाजा गया। 

देहरादून के लेखक गांव में आयोजित सर्व भाषा संस्कृति समन्वय समिति के अखिल भारतीय तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में साहित्य के क्षेत्र में किए गए अपने अवदान को रेखांकित करते हुवे संस्था के ग्लोबल प्रेसिडेंट प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव और उत्तराखंड के पूर्व  मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के करकमलों से डॉ शिवमंगल सिंह सुमन सृजन द्वारा यह सम्मान दिया गया है।  

इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से सुविख्यात साहित्य हस्तियों ने भी भाग लेकर आयोजन की भव्यता में अभिवृद्धि की।
डॉ प्रकाश उपाध्याय की इस उपलब्धि पर आईएमए के सभी चिकित्सक साथी, साहित्य परिषद के सभी साहित्य अनुरागी एवं मित्र मंडल सहित समस्त स्नेहीजन ने बधाई दी।