सामाजिक समानता के अग्रदूत थे संत रविदास': नामली में भव्य जन्मोत्सव, कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने नारी शिक्षा पर दिया जोर
Saint Ravidas was a pioneer of social equality: Grand birth anniversary celebration in Namli, Congress spokesperson Rashmi Singh emphasized on women's education
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम (नामली), नगर में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर रविदास जन्मोत्सव समिति द्वारा एक विशाल चल समारोह और सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कांग्रेस जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक गैर-बराबरी और छुआछूत के खिलाफ थे। उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध दोहे 'ऐसा चाहूं राज मैं...' का उल्लेख करते हुए बताया कि बाबा साहब अंबेडकर ने भी उन्हें अपना गुरु माना था।

समारोह के दौरान रश्मि सिंह ने समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, विशेषकर नारी शिक्षा को अनिवार्य बताया। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सीएम राइज स्कूल पहुँचा, जहाँ महाआरती के बाद मेधावी छात्रों और समाजसेवियों को संत रविदास जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भेरूलाल वर्मा, हीरालाल परमार और पूर्व सैनिक कैलाश जी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ और आभार शंकरलाल परमार ने व्यक्त किया।