बसंत पंचमी पर मांग (मराठा) समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 5 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
A grand mass marriage function of the Mang (Maratha) community was held on Basant Panchami, where 5 couples tied the knot
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मांग (मराठा) समाज रतलाम द्वारा कलाल समाज धर्मशाला, होमगार्ड कॉलोनी में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में समाज के 5 जोड़ों का विवाह पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों जैसे छिंदवाड़ा, इंदौर, भोपाल, नीमच, इटारसी और उज्जैन से आए समाज के प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा से विजय राव वाघमारे, शासकीय अधिवक्ता सदाशिव राव खण्डारे और वरिष्ठ पत्रकार राजेश राव खड़से सहित कई सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में रतलाम और आसपास के क्षेत्रों से 3000 से अधिक समाजजन शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर उत्साह और अपनेपन के माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रतलाम समाज के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र राव वैराल एवं संतोष मल्हार ने किया। आयोजन के अंत में महू मांग समाज के अध्यक्ष मनीष राव खुड़े ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। महिला शक्ति की ओर से भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसमें रतलाम महिला मंडल की अध्यक्ष नीता वैराल और अन्य शहरों से आईं महिला पदाधिकारियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।