युवाम ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, आज का भारत गर्व से कहता है — हम गणतंत्र हैं!
Yuvam celebrated Republic Day with great enthusiasm, today's India proudly says – We are a Republic
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश ने अपना संविधान अपनाया और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। गणतंत्र दिवस पर पारस दादा नेअपने टेलीफोनिक संदेश में यह बात कही। आइए आज क़े इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और संविधान की मर्यादा बनाए रखेंगे।
ईमानदारी, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का आधार बनाएँगे।
दादा की युवाओं से विशेष अपील
आप देश का भविष्य हैं।
संविधान के मूल्यों को समझें,
शिक्षा, सेवा और संस्कार से भारत को और सशक्त बनाएँ।
इस अवसर पर हर्ष उपाध्याय ने कविताएं सुनाई तथा युवामी विधार्थियो ने गीत, संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान रहे।
इस मौके पर युवाम परिवार क़े रमेश रावत, सौरभ जैन सर, दिनेश कटारिया सर, शिवम सर, लोकेन्द्र सिंह सोनगरा सर, जितेंद्रसर, हर्ष, पार्थ, शुभम सर तथा युवाम क़े विधार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमेश रावत ने किया और आभार सौरभ जैन ने माना।