व्हील चेयर की जरूरत हो या महंगी दवाइयों की, बिना सोचे करें सहायता संस्था से संपर्क, गरीब मरीजों की सहायता के लिए आगे आती है यह संस्था, संस्था को एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी चलाकर जरूरतमंदों की करते है सेवा 

Whether you need a wheel chair or expensive medicines, contact the help organization without thinking, this organization comes forward to help poor patients, the organization is run by retired employees of SBI and serves the needy

व्हील चेयर की जरूरत हो या महंगी दवाइयों की, बिना सोचे करें सहायता संस्था से संपर्क, गरीब मरीजों की सहायता के लिए आगे आती है यह संस्था, संस्था को एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी चलाकर जरूरतमंदों की करते है सेवा 
सहायता संस्था ने सिविल अस्पताल के न्यू आईसीयू वार्ड को दी व्हील चेयर

व्हील चेयर की जरूरत हो या महंगी दवाइयों की, बिना सोचे करें सहायता संस्था से संपर्क, गरीब मरीजों की सहायता के लिए आगे आती है यह संस्था, संस्था को एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी चलाकर जरूरतमंदों की करते है सेवा 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, सिविल अस्पताल में गरीब मरीजों को इलाज में कमी ना हो और उन्हें आवश्यक इक्विपमेंट की उपलब्धता करवाने के लिए `सहायता’ संस्था तत्पर आगे रहती रहती है। गुरुवार को याने कि 6 मार्च को संस्था की ओर से सिविल अस्पताल के स्टाफ की मौजूदगी में एक व्हील चेयर अस्पताल के न्यू आईसीयू वार्ड के लिए भेंट की गई।

सहायता संस्था विगत 22 वर्षो से सिविल अस्पताल रतलाम में अपनी मुफ्त सेवाएं दे रही है। अस्पताल में नवीन निर्माण कार्य के चलते संस्था ने अपना सेवा कार्य अस्पताल से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट कर दिया। सहायता संस्था गरीब मरीज की मदद करती है। इस संस्था में भारतीय स्टेट बैंक पेंशन एसोसिएशन के सदस्य जुड़े हुए है जो इस संस्था के द्वारा गरीब मरीजों मदद कर उन्हें सुविधा मुहैया करवाती है। ये सदस्य संस्था को प्रति वर्ष एक हजार देते है जिसे जरूरमंद मरीजों को सुविधा दी जाती है। बता दें कि संस्था के पास वॉकर, स्ट्रेचर, गेस सिलेंडर, फिजोथेरेपी से सम्बंधित उपयोग मे आने वाले इक्विपमेंट भी मरिजो को काम पूर्ण होने के बाद वापसी की शर्त पर देते है।

इस मौके पर डाक्टर कैलाश चारेल, न्यू आईसीयू  इनचार्ज सिस्टर पुष्पा विलियम, संस्था के संस्थापक सदस्य ज्ञानचंद जैन, सतीश माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य तरनी प्रकाश  व्यास,आरएन विजयवर्गीय एवं अशोक माहेश्वरी उपस्थित थे। 

इनके अलावा शिवकनया गोस्वामी, जागृती कोशल, गोपाल चारेल, दिपानशु यादव भी उपस्थित थे। आखिर मे संस्था के सदस्य तरनी व्यास ने कहा कि हमारी संस्था का आफिस आपके परिसर मे नही है लेकिन कभी भी किसी मरीज को  दवाई की आवश्यकता रहे तो आर एन विजयवर्गीय को कॉल कर संपर्क कर सकते है। जिनका मोबाइल +919826324833 है।