मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह दोनों महिला विरोधी भाजपा के उत्पाद - रश्मि सिंह , भाई बहन के पवित्र रिश्ते पर भद्दी टिप्पणी से सनातन संस्कृति का अपमान
Ministers Kailash Vijayvargiya and Vijay Shah are both products of the anti-women BJP - Rashmi Singh, insulting Sanatan culture with their lewd comments on the sacred relationship of brother and sister
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, कांग्रेस की प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी, दोनों भाई बहन के पवित्र रिश्ते पर भद्दी और महिला विरोधी टिप्पणी की, उन्होंने न सिर्फ हमारे नेताओं का अपमान किया वल्कि देश के सभी भाई बहनों के पवित्र रिश्ते का अपमान किया है। मंत्री विजयवर्गीय को सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए । मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से हमारी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मांग की है कि ऐसे महिला विरोधी, सनातन विरोधी मंत्री को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए, घोर महिला विरोधी,देश विरोधी,सेना विरोधी मंत्री विजय शाह भी खुलेआम अपनी ही पार्टी की विधायक कंचन तन्वे से सार्वजनिक चुम्बन की बात कर रहे है।
इसके पहले 13 मई 2025 को भारत पाकिस्तान युद्ध विराम के बाद ओपरेशन सिंन्दूर को लीड करने वाली महिला कमांडर कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ बहुत ही आपत्ति जनक एवं देशविरोधी टिप्पणी की थी।
भाजपा में ऐसे बेशर्म मंत्रियों की भरमार है। जो देश की महिलाओं का सार्वजनिक अपमान करते रहते हैं।फिर भी सरकार के मुखिया चुप हैं ।प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सब चुप्पी साधे रहते हैं। असल में यही भाजपा का महिला विरोधी चेहरा है,जो देश ,प्रदेश और रतलाम की जनता देख रही है। भारत में सनातन संस्कृति में भाई बहन के पवित्र रिश्ते के लिए रक्षाबंधन मनाते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी सनातन संस्कृति को विश्व की संस्कृति बनाना चाहता है, फिर ये देशी विदेशी संस्कृति पर टिप्पणी करने वाले संघ के उत्पाद नेता ,समाज के वातावरण को दूषित करते रहते हैं और संघ के लोग भी इस चुप रहते हैं।
कांग्रेस पार्टी ऐसे महिला विरोधी मंत्रियों, नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। मंत्री विजयवर्गीय एवं विजय शाह, सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, नहीं तो रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शान्ति लाल वर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा , महासचिव फरजाना खान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आन्दोलन करेगी।भारत यात्री संगीता कांकरिया, यास्मीन शेरानी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी , ब्लॉक अध्यक्ष बसन्त पंड्या, वीरेन्द्र सिंह सिसौदिया, धर्मेन्द्र मंडवारिया,सोहेल काजी , रमेश शर्मा,पार्षद कविता सुनील महावर, भावना हितेश पैमाल,महिला जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर, रजनीकांत व्यास,सुजीत उपाध्याय, रमेशचंद्र पोरवाल,रुखसाना खान,आरिफ़ा कछवाय आदि नेताओं ने महिला विरोधी मंत्रियों के बयान की निन्दा की।