वे.रे मज़दूर संघ द्वारा जेसी बैंक चुनाव में भव्य जीत पर निकाली विजय एवं आभार रैली
Western Railway Mazdoor Sangh organised a victory and gratitude rally on the grand victory in JC Bank elections
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा सोमवार को याने 29 दिसंबर को जेसी बैंक चुनाव में रतलाम मंडल से 5 में से 3 सीटों पर बढ़त के साथ जीत दर्ज की गई है इस उपलक्ष्य में स्टेशन परिसर स्थित मजदूर संघ कार्यालय से मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में भव्य विजय एवं आभार रैली निकाली गई जिसमें रतलाम मंडल से विजयी प्रत्याशी सचिन मिश्रा द्वारा खुली जिप पर सवार होकर कर्मचारियों का अभिवादन किया इनके साथ रश्मि चौधरी एवं जयेंद्र चौहान भी रतलाम से भव्य बढ़त के साथ विजई हुए हैं।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया विजय रैली मजदूर संघ कार्यालय से होते हुए स्टेशन रोड,दो बत्ती डीआरएम ऑफिस, डाट की पुल, जेसी बैंक और मां आद्या शक्ति मंदिर पर आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई जिसका विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, रेलकर्मियों द्वारा स्वागत किया गया। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा यह सभी रेल कर्मचारियों की जीत है यह जीत रेल कर्मचारियों का मजदूर संघ के प्रति अडिग विश्वास का परिणाम हैं हम निरंतर रेल कर्मचारियों के लिए लड़ते रहेंगे।
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने रेल कर्मचारियों के साथ शीर्ष नेतृत्व महामंत्री आरजी काबर एवं अध्यक्ष हिरेन मेहता का आभार व्यक्त किया। इस भव्य रैली के व्यवस्थापक सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी रहे।

इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोत्या, सी डब्लू सी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, बापी चौधरी, अमित चौहान, गौरव ठाकुर,योगेश यादव, रविराज परिहार,अनिल सेन,विजय पाटीदार, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, इमरान खान,युवा अध्यक्ष अशोक टंडन,युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर,सुमित गर्ग, धीरज प्रजापति, रवि शर्मा,मिलन कंथारिया, कुंदन सोनेर, मोहित टांक सहित मंडल की सभी शाखाओं से पधारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।