दो बत्ती चौराहे पर पोस्टर लगाकर पूर्व सीएम को कहा वतन, धर्म और पूर्वजों के गद्दार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही,  कांग्रेसजन दो बत्ती थाने पर पहुंचकर करवाएंगे एफआईआर

Posters were put up at two lights and the former CM was called a traitor to his country, religion and ancestors.

दो बत्ती चौराहे पर पोस्टर लगाकर पूर्व सीएम को कहा वतन, धर्म और पूर्वजों के गद्दार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही,  कांग्रेसजन दो बत्ती थाने पर पहुंचकर करवाएंगे एफआईआर
Posters were put up at two lights and the former CM was called a traitor to his country, religion and ancestors

 दो बत्ती पर पोस्टर लगाकर पूर्व सीएम को कहा वतन, धर्म और पूर्वजों के गद्दार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा शहर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही,  कांग्रेसजन दो बत्ती थाने पर पहुंचकर करवाएंगे एफआईआर

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम की राजनीति का स्तर गिराने और माहौल बिगाड़ने एक और कोशिश को अंजाम देने के इरादे से बीती देर रात शहर के मुख्य क्षेत्र दो बत्ती चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व सीएम और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा सा पोस्टर लगाया गया। इस चौराहे से गुजरने वालों की जब नजर इस पोस्टर पर पड़ी तो देखने वाले अपने मोबाइल से फोटो खींचे बिना रह नहीं पाए। अल सुबह इस पोस्टर को शहर अध्यक्ष की एसपी को टेलीफोनिक शिकायत के बाद हटा लिया गया। 

दरअसल दो बत्ती चौराहे पर एक पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से खिलाएं चुनौती देते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का एक पोस्टर लगाया गया जिसपर वतन,धर्म और पूर्वजों के गद्दार लिखा हुआ था। इसे एक मुहर डिजाइन की तरह लिखा गया। आगे लिखा है वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश। आखिर में लिखा है भारतीय जनता युवा मोर्चा रतलाम। याने कि पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से लगाया था। कहा जाए माहौल खराब करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। 

दो बत्ती चौराहे पर लगे पोस्टर को लेकर बीती रात ही जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शहर की राजनीति और माहौल दोनों खराब करने की साजिश की जा रही है। इसकी जानकारी शिकायत के तौर पर शहर कांग्रेस ने एसपी अमित कुमार और एडिशनल एसपी राकेश खाखा को दी थी। शहर अध्यक्ष कटारिया ने बताया कि बीती रात्रि कोभारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बारे में अपमानजनक पोस्टर लगाया था जो बाद में हटा लिया गया। आम कांग्रेसजन एवं जनता इससे आहत है। आज दोपहर 12 बजे दो बत्ती थाने पर पहुंचकर जिन लोगों ने इस पोस्टर को लगाया था उन पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। अपने नेता का अपमान नहीं सहेगी कांग्रेस।

बता दें कि वक्फ बिल को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। इसी को लेकर बीती रात भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से बीच चौराहे पर पोस्टर लगाया था जिसे अब हटा लिया गया।