भगवान भरोसे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय! छात्रा के हॉल टिकट पर छपी अशोभनीय शब्दावली, NSUI का जमकर हंगामा, कुलसचिव की अनुपस्थिति में कार्यालय में पौधे सौंपकर जताया रोष

Rani Durgavati University is left to God's mercy! Indecent words were printed on a student's hall ticket, leading to a massive uproar by the NSUI,

भगवान भरोसे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय! छात्रा के हॉल टिकट पर छपी अशोभनीय शब्दावली, NSUI का जमकर हंगामा, कुलसचिव की अनुपस्थिति में कार्यालय में पौधे सौंपकर जताया रोष

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जबलपुर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय,जबलपुर द्वारा बी.फार्मा सीबीसीएस आठवें सेमेस्टर की छात्रा के प्रवेश पत्र में रोल नंबर की जगह गाली गलौच अपभ्रंश/अशोभनीय भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में NSUI के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव को "बेशर्मी का प्रतीक" पौधा भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया करीब 1 घंटे चले हंगामे के बाद जब कार्यकर्ताओं से मिलने कोई नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ता कुलसचिव कार्यालय में घुस गए और विरोध स्वरूप पौधे उनकी डेस्क पर रखे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

NSUI के छात्रनेता अनुराग शुक्ला व शफी खान ने विश्वविद्यालय प्रशासन की इस लापरवाही और छात्राओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि NACC द्वारा ए ग्रेड प्राप्त एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार की गलती न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह छात्राओं की गरिमा पर सीधा हमला है, प्रवेश पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में भाषा संबंधी गंभीर त्रुटियां विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। यह विद्यार्थियों के साथ अन्याय है और विश्वविद्यालय की छवि को भी धूमिल करता है।

संगठन ने मांग की कि सभी त्रुटिपूर्ण प्रवेश पत्रों को तत्काल संशोधित कर पुनः जारी किया जाए तथा इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन में अनुराग शुक्ला,शफी खान,अंकित शुक्ला,सैफ अली,अनिकेत मेश्राम, अंकित कोरी,वकार खान,अदील सैय्यद,युग ठाकुर,राजीव श्रीवास्तव, नारायण चौधरी अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।