बिग ब्रेकिंग: रतलाम में लोकायुक्त का छापा, 5 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
Big Breaking: Lokayukta raids Ratlam, Panchayat Secretary arrested for accepting bribe of Rs 5,000
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम: जिले की ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव ने विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में भवन निर्माण की अनुमति और भूखंड के नामांतरण के बदले आवेदक प्रेम जैसवार से 5,000 रुपये की मांग की थी।

शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और सचिव को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। इस कार्रवाई से पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।