रतलाम की 'दबंग' नेत्री का प्रदेश में बढ़ा कद: यास्मीन शेरानी बनीं महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, जोरदार स्वागत
Ratlam's 'Dabangg' leader gains stature in the state: Yasmin Sherani becomes Mahila Congress state vice-president, warm welcome
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, अपनी बेबाक कार्यशैली और जनसेवा के लिए पहचानी जाने वाली रतलाम की दबंग नेत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद यास्मीन शेरानी को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में यास्मीन शेरानी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही रतलाम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सालाखेड़ी फोरलेन पर उमड़ा जनसैलाब
नियुक्ति के बाद पहली बार रतलाम आगमन पर सालाखेड़ी फोरलेन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यास्मीन शेरानी का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। ढोल-धमाकों, आतिशबाजी और फूलों के हारों से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके पश्चात शहर में एक विशाल चार पहिया वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।
दबंग छवि और अनुभव का मिला सम्मान
यास्मीन शेरानी की इस नियुक्ति को उनके वर्षों के संघर्ष और जमीनी पकड़ का इनाम माना जा रहा है। आशा राजीव रावत द्वारा भी "कांग्रेस की दबंग नेत्री यास्मीन शेरानी को महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। शेरानी अपने दबंग और बेहतरीन कार्यशैली से पहचानी जाती है।
इस मौके पर प्रमुख उपस्थिति: स्वागत कार्यक्रम में बेलूत, महमूद खान शेरानी, इकरार चौधरी, आरिफा कछवाय, हिना शेख, इमरान खान, सैयद हैदर अली, मुसाफिर शेरानी, शाकिर खान, इब्राहिम शेरानी, एसआर बैरागी, मनोज चौधरी, प्रदीप गुप्ता, विजय परिहार, किशन सिंगाड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और जांबाज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।