जैसी बैंक डायरेक्टर चुनाव से पहले वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ को बड़ा झटका, बैंक के पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान 23 से अधिक साथियों के साथ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन में हुए शामिल
Ahead of the bank director elections, the Western Railway Mazdoor Sangh suffered a major setback as former bank director Wajid Khan joined the Western Railway Employees Union along with over 23 colleagues
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम / जावरा, आगामी 22 दिसंबर को होने वाले जैसी बैंक डायरेक्टर चुनाव से पहले सोमवार को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ को बड़ा झटका मिला है। जैसी बैंक के पूर्व डायरेक्टर वाजिद खान अपने 23 से अधिक साथियों के साथ मजदूर संघ छोड़कर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन में शामिल हो गए। साथ ही यूनियन ने उनके साथ डीआरएम शाखा सचिव अशोक तिवारी के साथ वाजिद खान को अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। कयास लगाए जा रहे है कि खान का यह फैसला मजदूर संघ को महंगा पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि पहले हुए चुनावों में खान ने एकतरफा जीत हासिल की थी। एम्पलाइज यूनियन के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद रेलवे जेसी बैंक के चुनाव की पूर्व तैयारियों में अब तक चल रही उम्मीदवारों की घोषणा आज हलचल भरी रही।

बता दे कि दो दिन पहले वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा दो उम्मीदवारों की घोषणा की थी। लेकिन दौड़ में शामिल पूर्व डायरेक्टर वाज़िद खान को टिकिट नहीं मिला। बाद में कयास थे कि वाज़िद खान निर्दलीय चुनाव में उतरेंगे। लेकिन शाम को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें वाजिद खान के नाम की घोषणा ने सभी को चौंका दिया। वाजिद खान के साथ इनके कट्टर साथी मजदूर संघ के सीडब्ल्यूसी मेंबर महेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य कर्मचारी भी यूनियन में शामिल हो गए।
वाज़िद खान व महेंद्र सिंह राठौर दिनभर डीआरएम ऑफिस में केबिनों और कार्यालयों के हॉल में घूमकर अपने फैसले की रायशुमारी करते रहे। वाज़िद खान अपने साथी महेंद्र सिंह के साथ हाथ में इस्तीफा लेकर शाम को मजदूर संघ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मंडल मंत्री अभिलाष नागर को इस्तीफा दिया। कहा, मजदूर संघ के 30 साल तक ईमानदारी से काम किया। अब आंतरिक स्थिति को देखते इससे ज्यादा नहीं रुक सकते है, धन्यवाद। इसके बाद दोनों अपने अन्य साथियों के साथ यूनियन कार्यालय पहुंचे और कुछ देर बाद वाज़िद को एक पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया। जबकि अन्य पद के लिए अशोक तिवारी के नाम पर मुहर लगाई।
इन्होंने मजदूर संघ छोड़कर ज्वाइन की यूनियन में
वाजिद खान के साथ महेंद्र सिंह राठौर, अरविंद शर्मा (उपाध्यक्ष, यांत्रिक शाखा), विनोद पवार, साजिद खान, जयपाल सिंह, अनवर हुसैन, शकील कुरैशी, देवी लाल, हरिओम, राकेश मीणा, मनकेश मीणा, एंथोनी, राहुल, राजेंद्र सिंह सोढ़ी, सुधांशु जोशी, चेतन प्रकाश, विनोद मेहता, प्रशांत सारस्वत, शमशुद्दीन, नंद किशोर मीणा, राजेश प्रसाद, चिराग जैन सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।