ईद का चांद दिखा, कल धूम धाम से मनाई जाएगी ईद उल फ़ित्र, मुख्य ईदगाहों के अलावा अन्य मस्जिदों में भी होगी नमाज, देखें रतलाम में ईद उल फ़ित्र की नमाज का समय
Eid moon sighted, Eid ul Fitr will be celebrated with great pomp tomorrow, apart from the main Eidgahs, prayers will be offered in other mosques as well, see the time of Eid ul Fitr prayers in Ratlam
ईद का चांद दिखा, कल धूम धाम से मनाई जाएगी ईद उल फ़ित्र, मुख्य ईदगाहों के अलावा अन्य मस्जिदों में भी होगी नमाज, देखें रतलाम में ईद उल फ़ित्र की नमाज का समय
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
– मोहम्मद सिराज
रतलाम, पवित्र माह ए रमज़ान के 29 रोज़े पूरे होने के बाद कल याने कि 31 मार्च को ईद उल फ़ित्र की नमाज़ अदा कर ईद मनाई जाएगी। शाम के समय मगरिब में आज चांद का दीदार कर कल ईद का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दें कि दुनिया भर के कई देशों सऊदी और गल्फ में आज रविवार को ईद मनाई गई। ईद-उल-फ़ित्र की सबसे खास बात है कि इस त्योहार की तारीख हिजरी कैलेंडर की वजह से साल-दर-साल बदलती रहती है। यह कैलेंडर चांद पर आधारित होता है। इसमें दिनों की गिनती चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार की जाती है।
Advertisement

शहर की दो बड़ी ईदगाह नई और पुरानी ईद में नमाज अदा की जाएगी। शहर की लक्कड़पीठा स्थित पुरानी ईदगाह में शहर काजी सय्यद अहमद अली और नायब काज़ी सय्यद अफरोज अली द्वारा ईद उल फ़ित्र की नमाज़ पढ़ाई जाएगी। यहां शहर काज़ी हर बार की तरह नमाज पढ़ने के लिए वे शान से बग्गी पर सवार होकर आएंगे। वहीं उधर औंकाला रोड़ स्थित नई ईदगाह पर ईद की नमाज़ पढ़ाएंगे।
Advertisement

रतलाम में पढ़ी जाने वाली ईद उल फितर की नमाज़ का समय
फिलहाल जिन मस्जिदों में होने जा रही ईद की नमाज का समय मेहनत कर पब्लिश किया गया है। ओर भी मस्जिदों का समय जैसे जैसे पता चलेगा वैसे ही इसमें हमारे द्वारा अपडेट कर दिया जाएगा। यदि आपको भी किसी मस्जिद का समय पता है और इस खबर में मस्जिद और समय नहीं है तो आप हमे मैसेज कर जानकारी दे सकते है।
नई ईदगाह ओंकाला रोड़ – 8.15 am
पुरानी ईदगाह लक्कड़पीठा – 8.30am
अंजुमन मस्जिद – 8.00 am
चिंगीपुरे मस्जिद – 8.45 am
छत्रीपुल रहमानी मस्जिद – 8.30 am
आनंद कॉलोनी मस्जिद – 8.30 am
मदीना मस्जिद – 8.30 am
नाहरपुरा मस्जिद – 8.30 am
मोमनपुरा मस्जिद – 9.15 am
फतेह मस्जिद गौ शाला रोड़ – 6.50 am
बाग ए जन्नत कब्रिस्तान मस्जिद सुभाष नगर – 8.30 am
नाहर पुरा मस्जिद – 8.30 am
सहर सराय मस्जिद – 8.45 am
मदरसा अरबिया शिरानिया – 07.45 am
बड़ी मरकज मस्जिद - 8.15 am
दमदार मस्जिद शेरानीपुरा – 8.30 am