भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती पर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण

Congress garlanded the birth anniversary of India's first Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती पर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म जयंती के अवसर पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उनके सूझबूझ और निडर नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम उठाया था। कृषि प्रधान देश को औद्योगिकरण पर ले जाने वाले एवं देश को भविष्य की सोच रख एम्स, भाखड़ा नांगल बांध सहित कई योजना की सौगात दी।


कार्यक्रम संयोजक राजीव रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकास में नेहरू जी का योगदान भुला नहीं सकते हैं सभी लोगों को प्रण लेना चाहिए की नेहरू जी के आदर्शों को आत्मसात कर देश की मजबूती के लिए काम करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी, उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, रजनीकांत व्यास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सचेतक आशा रावत,  फैय्याज मंसूरी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, किशन भगीनामा, राजकुमार जैन लाला, राजेश प्रजापत, अनिल पुरोहित, श्री निवास जादव, हेमंत नेका, सोनू व्यास,विजय उपाध्याय ,सुनील महावर, विजय पंड्या लाला, श्याम सुन्दर, इकरार चौधरी, कमल पांचाल, आरिफा कछवाय, अन्नू धभाई,जाहिदा बेगम,रेखा सोलंकी, मनोज खोईवाल, इक्का बैलूत, हरविंदर सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।