विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की जावरा को बड़ी सौगात: 2.50 करोड़ की विकास निधि स्वीकृत और सिविल अस्पताल को मिली आधुनिक 'पोर्टेबल एक्स-रे' मशीन

MLA Dr. Rajendra Pandey's big gift to Jaora: Development funds worth Rs. 2.50 crore approved and the Civil Hospital gets a modern portable X-ray machine

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की जावरा को बड़ी सौगात: 2.50 करोड़ की विकास निधि स्वीकृत और सिविल अस्पताल को मिली आधुनिक 'पोर्टेबल एक्स-रे' मशीन

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा/रतलाम, जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां सुनिश्चित की हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाते हुए जहाँ सिविल अस्पताल जावरा को 27 लाख रुपये की आधुनिक 'पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन' प्राप्त हुई है, वहीं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विधायक निधि से ढाई करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

घर-घर जाकर होगी टीबी की जांच, 100 दिवसीय अभियान शुरू 

विधायक डॉ. पांडेय के विशेष प्रयासों से उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के सहयोग से जावरा को दूसरी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन मिली है। इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब संभावित टीबी रोगियों को अस्पताल आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर जाकर ही एक्स-रे कर सकेगी। 24 मार्च से शुरू हुए '100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत गुरुवार को वार्ड नंबर 4 के आंगनबाड़ी केंद्र पर शिविर लगाकर 32 लोगों के निःशुल्क एक्स-रे भी किए गए। डॉ. पांडेय ने बताया कि इस डिजिटल तकनीक से जावरा क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी।

विकास निधि से 119 कार्यों की झड़ी, शिक्षा और पेयजल पर जोर 

विकास कार्यों की श्रृंखला में विधायक डॉ. पांडेय ने ढाई करोड़ रुपये की विकास निधि से 119 नए कार्यों को मंजूरी दी है। इनमें पेयजल संकट के समाधान हेतु 28 टैंकरों की व्यवस्था सहित सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, और स्कूलों में फर्नीचर जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं:

पेयजल एवं स्वच्छता: नांदलेटा, मचून, सोहनगढ़ सहित 28 गांवों में टैंकरों की स्वीकृति और 10 स्थानों पर शांतिवन शेड निर्माण।

बुनियादी ढांचा: नंदावता, रिंगनोद, और जावरा नगर के वार्ड 14-15 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण।

बुनियादी ढांचा: नंदावता, रिंगनोद, और जावरा नगर के वार्ड 14-15 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र के स्कूलों में फर्नीचर व वाटर कूलर की व्यवस्था के साथ-साथ जावरा, कालूखेड़ा और पिपलौदा महाविद्यालयों के पुस्तकालयों हेतु पुस्तकें स्वीकृत की गईं। विशेष रूप से रतलाम मेडिकल कॉलेज के लिए भी 5 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरणों की राशि दी गई है।

विधायक डॉ. पांडेय की इन सौगातों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित जिला महामंत्री महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है।