1 मार्च को आलोट में सजेगा पोरवाल युवा शक्ति का महाकुंभ, रतलाम से निकलेगा ऐतिहासिक काफिला

A grand event of Porwal youth power will be held in Alot on March 1st, and a historic convoy will leave from Ratlam

1 मार्च को आलोट में सजेगा पोरवाल युवा शक्ति का महाकुंभ, रतलाम से निकलेगा ऐतिहासिक काफिला

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम/आलोट: अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय एवं प्रदेश अधिवेशन 1 मार्च 2026, रविवार को आलोट के अंबेडकर भवन में भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। इस समागम को लेकर समाज के युवाओं में भारी उत्साह है। रतलाम जिला मीडिया प्रभारी आदित्य मंडवारिया ने बताया कि अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रतलाम से सैकड़ों युवाओं का एक विशाल काफिला आलोट के लिए रवाना होगा। संगठन के संस्थापक राजेंद्र संघवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र उदिया और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र काला के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष अविनाश पोरवाल सहित पूरी टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी है।

अधिवेशन के दौरान समाज की दिशा तय करने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होगा। इसमें मुख्य रूप से अंतरजातीय विवाह के नियमों की समीक्षा, युवती संगठन के विस्तार हेतु 'संगठन विस्तार यात्रा-2026' की रूपरेखा और आगामी चुनावों में समाज की राजनीतिक सहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी, जिसके बाद जूना बाजार स्थित पोरवाल धर्मशाला से अंबेडकर भवन तक एक भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के समस्त युवाओं और गणमान्य नागरिकों से इस महाधिवेशन में शामिल होकर एकता का परिचय देने का आह्वान किया है।