जावरा के डॉ प्रकाश उपाध्याय उदयपुर में सृजन विभूति सम्मान से सम्मानित

Dr. Prakash Upadhyay of Javra honored with Srujan Vibhuti Award in Udaipur

जावरा के डॉ प्रकाश उपाध्याय उदयपुर में सृजन विभूति सम्मान से सम्मानित

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा/उदयपुर में आयोजित दो दिवसीय डॉ भंवर सुराणा स्मृति समारोह में जावरा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रकाश उपाध्याय को देश के दस अन्य सुविख्यात कलमकारों के साथ सृजन विभूति सम्मान से कार्यक्रम अध्यक्ष राजस्थान मीडिया आंदोलन के सूत्रधार संचालक अनिल सक्सेना एवं विशिष्ट अतिथि राजस्थान विद्यापीठ विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ सारंगदेवोत ,विशिष्ट अतिथि दिल्ली दूरदर्शन के पूर्व उप महानिदेशक डॉ के के रत्तू साहेब के साथ अन्य अतिथियों एवं आयोजकों द्वारा नवाजा गया ।

उक्त समारोह का आयोजन राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम एवं डॉ भंवर सुराणा स्मृति अभिनंदन समिति ने उदयपुर के लायंस हॉल सभागार में  दिनांक 30एवं 31अगस्त को किया गया। द्वितीय सत्र में देशभर से आए कवियों के साथ डॉ उपाध्याय ने अपना प्रभावी एवं सरस काव्य पाठ भी किया। अगले दिन वैश्विक परिदृश्य में हिंदी की उपयोगिता विषय पर परिचर्चा हुई जिसमें विभिन्न विद्वानों ने भाग लिया एवं अपने विचार साझा किए। उक्त आयोजन में डॉ भंवर सुराणा की सृजन शील सुपुत्री डॉ शकुंतला सर्यूपारिया की दो पुस्तकों का लोकार्पण एवं समीक्षा भी हुई। डॉ उपाध्याय की इस गौरव शाली उपलब्धि पर साहित्य परिषद ,मेडिकल एसोसिएशन के साथियों सहित स्नेहीजन एवं इष्टमित्रों ने बधाई दी ।

10 कलमकारों को सृजन विभूति सम्मान

अनिल सहगल (मुंबई), आनंदवर्धन शुक्ल (जयपुर), आईएएस डॉ. टीकम बोहरा 'अनजाना', अरविंद मिश्र (भोपाल), डॉ. वंदना मिश्र (भोपाल), सत्यनारायण जोशी (चित्तौड़गढ़), आलोक श्रीवास्तव 'अविरल (नोएडा), डॉ. प्रकाश उपाध्याय (जावरा), कृष्णा नगारची (उदयपुर) और डॉ. योगेश सिंघल (उदयपुर) को सृजन विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।