अयोग्य प्राचार्य के भरोसे अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल, NSUI ने अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर की स्थाई एवं योग्य प्राचार्य की नियुक्ति की मांग
Anjuman Islamia English Medium School is dependent on an incompetent principal, NSUI handed over a memorandum to the president and demanded the appointment of a permanent and qualified principal
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जबलपुर, जबलपुर के प्राचीन अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल मढाताल में अयोग्य एवं अस्थाई प्राचार्य की नियुक्ति के खिलाफ एनएसयूआई ने प्रदेश सचिव एजाज अंसारी के नेतृत्व में अंजुमन इस्लामिया वक़्फ़ कमेटी के अध्यक्ष अनवर अन्नू को ज्ञापन सौंप स्कूली शिक्षा विभाग के नियमों के अनुरूप योग्यताधारी स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञप्ति के माध्यम से एनएसयूआई के एजाज अंसारी ने कहा है कि पिछले लंबे समय से अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक अयोग्य एवं अस्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की गई है जो स्कूली शिक्षा विभाग के नियमों की अवहेलना के साथ-साथ जबलपुर के पुराने एवं ऐतिहासिक स्कूल की छवि को बिगाड़ रही है साथ ही उक्त प्राचार्य का व्यवहार भी शिक्षकों के साथ अच्छा नहीं रहा है, जिसके कारण पूर्व में कई बार स्कूल के शिक्षक उक्त अस्थाई प्राचार्य के विरुद्ध आंदोलन छेड़ चुके हैं, अनुशासनहीनता करने वाली उक्त अयोग्य एवं अस्थाई प्राचार्य को वफ़्क़ कमेटी द्वारा अंजुमन इस्लामिया स्कूल गोहलपुर स्थानांतरित किया गया था लेकिन उसने आज दिनांक तक वहां अपनी आमद नहीं दी है, जबकि उसे वेतन का भुगतान किया जा रहा है, इसके कारण अंजुमन को आर्थिक क्षति के साथ-साथ शैक्षणिक क्षति भी हुई है।
Advertisement

एनएसयूआई पदाधिकारीयों ने अंजुमन वक़्फ़ के अध्यक्ष से ज्ञापन पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन के दौरान एनएसयूआई के सैफ मंसूरी, अनुराग शुक्ला, शफी खान सैफ अली, वकार खान प्रतीक गौतम अदनान अंसारी आदि उपस्थित थे।
Advertisement
