एनएसयूआई का उच्च शिक्षा मंत्री से सवाल, कब होगा छात्र संघ चुनाव? कब मिलेगा छात्रों को न्याय? उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
NSUI's question to Higher Education Minister, when will student union elections be held? When will students get justice? Memorandum submitted to Higher Education Minister
एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, विश्वविद्यालय में पारदर्शिता और छात्र हितों की रक्षा की मांग
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जबलपुर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न अनियमितताओं और लगातार परीक्षाओं में की जा रही गड़बड़ी तथा प्रदेश मे छात्र संघ चुनाव की मांग के संबंध में एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेता अनुराग शुक्ला व शफी खान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को हर मामले में परेशान होना पड़ रहा है शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक व छात्रावास जैसी मूलभूत व बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। छात्रों को छात्रावास में सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है।
जर्जर अवस्था में छात्रावास
छात्रावास भवन जर्जर हो चुके हैं, छत से पानी टपक रहा है प्रत्येक कमरों की छत का प्लास्टर जर्जर हालत में है छात्रों को सोने, पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है छत के सरिया बाहर निकल आए हैं। शौचालय की सफाई महीनों से नहीं हुई है इससे पूरे परिसर में बदबू फैल रही है। वाटर कूलर खराब पड़ा है। स्वच्छ पानी के लिए छात्रों को बाहर से वॉटर कैन मंगवाना पड़ रहा है। गेट पर दो साल से सुरक्षा गार्ड नहीं है जिससे छात्र अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्योंकि पूर्व मे विश्वविद्यालय मे अनेक घटनाएं घट चुकी है।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ी,परिणामों में देरी और छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है विश्वविद्यालय द्वारा पिछले 1 वर्ष से घोषित विभिन्न परीक्षा परिणामों में लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है जिसके संबंध में लगातार छात्र संगठन एवं छात्रों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई जाती रही हैं परंतु विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आ रहा हैं हाल ही में घोषित एमबीए के परीक्षा परिणामो में भी अधिकांश छात्रों को फेल कर दिया गया है जो कि विश्वविद्यालय की गभीर लापरवाही को दर्शाता है
छात्र संघ चुनाव की मांग
एनएसयूआई ने ज्ञापन में छात्र संघ चुनाव आयोजित करने की मांग की है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्र संघ चुनाव कराए जाने का प्रावधान है परंतु पिछले 8 वर्षों से मध्यप्रदेश मे छात्र संघ चुनाव नहीं हुए है जबकि छात्रो से छात्रसंघ शुल्क वसूला जाता है छात्र संघ चुनाव आयोजित कराए जाने से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास, अपने अधिकारों के प्रति सजगता का विकास, तथा राजनीतिक चेतना का विकास होता है तथा छात्रों द्वारा दिए जा रहे छात्र संघ शुल्क एवं अन्य सांस्कृतिक शुल्क का महाविद्यालय में उपयोग किया जाता है वर्तमान मे विभिन्न केन्द्रीय मंत्री भी छात्र राजनीति से निकले है छात्र संघ चुनाव छात्रों के हितों की रक्षा और उनके नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपते समय अदनान अंसारी, प्रतीक गौतम, सक्षम यादव, एजाज अंसारी, मो.वकार, अंकित कोरी, युग ठाकुर आदि मौजूद थे।
Advertisement


