डीजल शेड में गेट मीटिंग कर जेसी बैंक चुनाव के प्रचार के लिए वे. रे मज़दूर संघ ने झोंकी पूरी ताकत

The V. Ray Mazdoor Sangh put in all its efforts to campaign for the JC Bank elections, holding a gate meeting at the Diesel Shed

डीजल शेड में गेट मीटिंग कर जेसी बैंक चुनाव के प्रचार के लिए वे. रे मज़दूर संघ ने झोंकी पूरी ताकत

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में जेसी बैंक चुनाव हेतु डीजल शेड में गेट मीटिंग कर रेल कर्मचारियों के हितों में किए गए कार्यों को  कर्मचारियों के बीच रखा और साथ ही मज़दूर संघ समर्थित प्रत्याशी सचिन मिश्रा एवं राजेन्द्र चौधरी साथ ही जोनल आरक्षित महिला प्रत्याशी रश्मि चौधरी एवं नीलम जाटव और एसटी/एस सी सीट पर जयेंद्र चौहान के लिए जनसंपर्क किया जिसमें प्रमुख रूप से घर घर जाकर रेलवे कॉलोनी में प्रचार किया गया एवं वेरेमस के कर्मचारी हितों में किए गए कार्यों को बताया गया साथ ही अगले कार्यकाल में जेसी बैंक का लोन 4% करने हेतु, मोबाईल ऐप शुरू करने हेतु, लोन की राशि बढ़ाने  सहित अन्य मुद्दों को कर्मचारियों के बीच रखा गया।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया शुक्रवार को  वेरेमस टीम द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर के निर्देशानुसार डीजल शेड,डीआरएम ऑफिस रतलाम, रेलवे अस्पताल, जावरा सहित लोकल रतलाम में जनसंपर्क किया गया तथा मंडल की सभी ब्रांचों में पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क कर मज़दूर संघ प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।


 इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री  नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल,गौरव दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार,बापी चौधरी, अमित चौहान,दीपक गुप्ता,गौरव ठाकुर, मनोज खरे, इमरान खान,राजकुमार द्रविड़, सुमित गर्ग अशोक टंडन, मोहित टांक पहलवान,सुनील डागर,रवि शर्मा, राजेश माथुर महिला समिति की रंजीता वैष्णव, संध्या यादव, उषा खिंची,जीवन देवी खंडेलवाल, श्रेया चोऋषि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।