जावरा: आशीर्वाद कॉलोनी की समस्याओं पर एक्शन में नवागत सीएमओ, वर्षों पुरानी नाली और सीमांकन की समस्या का जल्द होगा समाधान

Jaora: Newly appointed CMO takes action on problems of Ashirwad Colony, years old drain and demarcation problems will be resolved soon

जावरा: आशीर्वाद कॉलोनी की समस्याओं पर एक्शन में नवागत सीएमओ, वर्षों पुरानी नाली और सीमांकन की समस्या का जल्द होगा समाधान

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा,  शहर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित आशीर्वाद कॉलोनी के रहवासियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के निराकरण की उम्मीद अब जाग गई है। कॉलोनी की नाली निकासी, बगीचा सीमांकन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई बार नगर पालिका, विधायक, एसडीएम और कलेक्टर को अवगत कराने के बाद, बुधवार को नवागत सीएमओ चंद्रशेखर सोनीस ने स्वयं जमीन पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया।

जल्द होगा बगीचे का सीमांकन और नाली निर्माण सीएमओ चंद्रशेखर सोनीस ने कॉलोनी का सघन निरीक्षण किया और रहवासियों की समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि नाली निकासी की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने कॉलोनी के बगीचे के सीमांकन को लेकर भी जल्द उचित कदम उठाने का भरोसा दिया। सीएमओ ने मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

पार्षद और वार्ड वासी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कासनिया, वार्ड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे। रहवासियों ने सीएमओ को बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान काफी परेशानी होती है। पार्षद प्रतिनिधि दशरथ कासनिया ने भी कॉलोनी के विकास और सीमांकन की आवश्यकता पर जोर दिया। सीएमओ के इस त्वरित एक्शन और आश्वासन के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली है।