जनेऊ मात्र एक साधारण धागा नही बल्कि एक मजबूत रस्सी है जो मनुष्य के मर्यादित होने का प्रमाण है – जोशी

Janeu is not just a simple thread but a strong rope which is a proof of a man's dignity - Joshi

जनेऊ मात्र एक साधारण धागा नही बल्कि एक मजबूत रस्सी है जो मनुष्य के मर्यादित होने का प्रमाण है – जोशी

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, जनेऊ मात्र एक साधारण धागा नही बल्कि एक बहुत मजबूत रस्सी है जो मनुष्य इसे धारण करता है। यह जनेऊ उसे कभी नीचे गिरने नही देती है यह जनेऊ मनुष्य के मर्यादित होने का प्रमाण है,जो ब्राह्मण इसे धारण नहीं करते उनके नैतिक पतन की संभावना अधिक है इसलिए सभी ब्राह्मणों को जनेऊ अवश्य धारण करना चाहिए,देश ओर दुनिया की वर्तमान परिस्थिति में इसकी महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। मनुष्य, परिवार, समाज, देश ओर दुनिया को बचाने की क्षमता केवल जनेऊ में ही है और यह ही विश्व में शान्ति स्थापित कर सकती है। उक्त विचार सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने श्रावणी उपाकर्म के गंगा आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में रखें।

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित विप्र समाज श्रावणी महोत्सव के अवसर पर गंगा आश्रम में लगातार 15 वर्षों से यह कर्म श्रावणी का चला रहे पंडित पुष्पेंद्र जोशी*श्री सर्व ब्राह्मण सभा* द्वारा शाल श्रीफल,दुपट्टे एवं परशुराम जी का चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। एवम सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई भी दी और अगले वर्ष संख्या  दुगनी करने के लिए प्रयास करने की बात भी कही। इस मौके पर अध्यक्ष पंडित नरेंद्र जी जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, सचिव नरेंद्र जी त्रिवेदी उपाध्यक्ष आईपी जी त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, शरद शुक्ला तथा पदाधिकारी गण कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्मान किया गया।

आयोजन ये रहे उपस्थित

आयोजन में  पंडित कन्हैया लाल तिवारी,डॉ रविन्द्र उपाध्याय, कृष्ण गोपाल आचार्य,  सुरेश जोशी, महेश चन्द्र जोशी, भवानी शंकर मोड़,श्रीराम दिवे,संजय दीक्षित, पार्षद विशाल शर्मा ,सत्यदीप भट्ट अनुराग लोखंडे, जगदीश उपाध्याय, उत्तम शर्मा, चैतन्य भट्ट,चेतन शर्मा,अजय शर्मा, प्रमोद व्यास सुशील भट्ट,भारत किशोर उपाध्याय, विकास शर्मा, नर्मदा शंकर भट्ट, सुहास चितले, भेरू शंकर व्यास सहित बड़ी संख्या मे ब्राह्मण समाज जन उपस्थिति थे , आभार पंडित आदित्य सुनील शर्मा ने माना। समाज के कार्यकर्ता तरनीप्रकाश व्यास ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अहमदाबाद से पंडित पुष्पेंद्र जोशी को बधाई प्रेषित की।

Advertisement