सावन सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर डीपी ग्रुप ने किया पौधारोपण, स्वच्छ पर्यावरण और धरती की रक्षा के लिए वृक्षारोपण आवश्यक: पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया
DP Group planted trees on the occasion of Sawan Somvar and Nag Panchami, tree plantation is necessary for clean environment and protection of the earth: Former city Congress president Mahendra Kataria
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम। सावन सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर नगर निगम चौराहे स्थित गांधी उद्यान में 'डीपी ग्रुप' द्वारा फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर डीपी ग्रुप के सदस्यों ने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके नियमित संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प लिया। पौधारोपण के उपरांत सभी उपस्थितजनों व आम नागरिकों को फलाहारी खिचड़ी का वितरण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण ही प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का एकमात्र साधन, कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि "वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। स्वच्छ पर्यावरण और धरती की रक्षा हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाना बेहद आवश्यक है। वर्तमान में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का एकमात्र साधन पर्यावरण का संरक्षण ही है।"
इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रजनीकांत व्यास के साथ महीप मिश्रा, नरसिंह राठौड़, संजय बरमेचा, बद्री राठौड़, आनंद मेहता, जितेंद्र सिसोदिया, लवकेश जोशी, आलोक जायसवाल, आशीष खंडेलवाल, सन्नी राजपूत, राजू लोदवाल और जाधव भाऊ सहित डीपी ग्रुप व कांग्रेस कमेटी के समस्त सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENT

