जावरा में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार, प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और 300 विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं प्राणायाम का अभ्यास
Collective Surya Namaskar took place in Javra, administrative officers, leaders and 300 students practiced 12 postures of Surya Namaskar and Pranayama.

जावरा में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार, प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं और 300 विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं प्राणायाम का अभ्यास
जावरा, स्वामी विवेकानंद जयंती "युवा दिवस" के मौके पर रविवार को नगर का सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का सामूहिक मुख्य कार्यक्रम कृषि उपज मंडी जावरा में आयोजित हुआ। अतिथिगण एसडीएम त्रिलोचन गोड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, तहसीलदार संदीप इवने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद बीएस नलवाया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राइस विद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय काटजू हाई स्कूल एवं मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के लगभग 300 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम पर राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक संजय पालीवाल एवं तेजपाल मौर्य का सम्मान अतिथियों ने किया। आकाशवाणी से स्वामी विवेकानंद की वाणी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण भी किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया एवं सहायक संचालक शिक्षा ज्योति पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएम राइस विद्यालय के उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव नें एवं आभार प्राचार्य राजेंद्र बोस ने किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियों सहित प्राचार्यगण हीमा सोलंकी, सुमित्रा बामनिया, क्रीड़ा अधिकारी अपार सिंह गंभीर, मनुदेव सिंह चंद्रावत, पुखराज यादव, राजेंद्र सोनी, मयंक शर्मा, शीतल सोनी, लोकेश विश्वकर्मासहित अनेक शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित रहें।