मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित कार पलटने के बाद खड़े ट्रक से टकराई, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत
Horrific accident on Mumbai-Delhi Expressway: Uncontrolled car overturned and hit a parked truck, 4 people including 3 women died
खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के लोग हुए हादसे का शिकार; 3 साल की मासूम समेत 5 गंभीर घायल
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम। मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रजलिया पाड़ा के पास देर रात लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झाबुआ जिले के पारा कस्बे से एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर सामने खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार चालक की लापरवाही व अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिवगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किया रेस्क्यू; घायलों का रतलाम मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
घटना की जानकारी मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों में एक 3 वर्षीय बालिका और 10 वर्षीय बालक भी शामिल हैं। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतकों के शवों को कब्जे में लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENT


