माणकचौक पुलिस और साइबर सेल पुलिस का बड़ा एक्शन, गेमिंग के नाम पर 25 हजार रुपए ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर ठग विशाल डावर को रतलाम पुलिस ने इंदौर से दबोचा
Manakchowk Police and Cyber Cell Police took major action; Ratlam Police arrested Vishal Dawar, a fraudster who defrauded people of Rs 25,000 online in the name of gaming, from Indore
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, रतलाम पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। गेमिंग के नाम पर ठगी 25 हजार की राशि को तत्काल पड़ती की शिकायत पर फ्रिज करा दी गई वहीं थाना माणकचौक में दर्ज अपराध क्रमांक 444/2026 के तहत पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इंदौर से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी विवेक कुमार, एएसपी राकेश पंद्रो तथा सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
NCRP पोर्टल की त्वरित मदद से सुरक्षित हुई ठगी की राशि
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अभिषेक जैन ने ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला सामने आते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए NCRP पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कर संबंधित वित्तीय लेनदेन पर तुरंत रोक लगवाई, जिससे पूरी राशि सुरक्षित हो गई। रतलाम पुलिस की इस तत्परता के चलते फरियादी का पूरा पैसा डूबने से बच गया।
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इंदौर से आरोपी दबोचा गया
मामले की जांच के दौरान थाना माणकचौक और साइबर सेल की टीम ने डिजिटल व तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर संलिप्त आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी विशाल उम्र 27 वर्ष, पिता सीताराम डावर, निवासी शिवधाम कॉलोनी, निम्बोदी, इंदौर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और अन्य संसाधनों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
अंतरप्रांतीय साइबर नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस फ्रॉड में शामिल अन्य संदिग्धों, फर्जी बैंक खातों और साइबर नेटवर्क के तार तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य जिन भी लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, डीडी नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, मोर सिंह और पवन जाट की मुख्य भूमिका रही।
ADVERTISEMENT
